सांड को चिढ़ा रहा था आदमी , गुस्साया सांड सींग से उठाकर आदमी को पटका, वीडियो वायरल

वायरल: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई अतरंगा वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार यह वीडियोज किसी को खूब लोकप्रियता दिला देते हैं तो कई बार इन्हें देखकर हम चकित रह जाते हैं। वही इस समय एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर हगामा मचाए हुए हैं। इस वीडियो में एक व्यक्ति का सांड के साथ पंगा देंखने को मिल रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है एक ओर सांड खड़ा है और दूसरी तरफ एक आदमी। अदामी लगातार सांड को गुस्सा दिला रहा है। आदमी को उसकी इस हरकत के कारण सांड की मार भी झेलनी पड़ती है। जिसे वह अपनी पूरी जिंदगी याद रखेगा। 
व्यक्ति सांड के सामने खड़ा होकर उसे ललकारता है। सांड उसे थोड़ी देर तक देखता रहता है लेकिन बाद में गुस्से में आग बबूला होकर उसके पीछे भागता है। सांड को अपनी और भागता देख वह आदमी तेजी से भागता है लेकिन सांड उसे अपने सींग से उठाकर जीने के पीछे फेक देता है। सांड की मार से आदमी को खूब चोट लग होगी। उससे उठा नही जा रहा था। वीडियो से यह स्पष्ट है कि यह एक खेल का वीडियो था जहाँ सांड ने अलग ही खेल खेल दिया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *