डेस्क। रूस (Russia) के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने के बाद पीएम से मुलाकात की भी अटकलें बढ़ने लगी हैं। कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी लावरोव को मिलने का समय दे सकते हैं। बता दें कि लावरोव अपनी दो दिवसीय चीन की यात्रा के बाद गुरुवार को भारत पहुंचे।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हवाई अड्डे पर लावरोव का स्वागत किया। रूस की ओर से यूक्रेन पर ‘विशेष सैन्य अभियान’ शुरू करने के बाद यह रूसी FM (Russian Foreign Minister) की भारत की पहली यात्रा है।
बीते दिनों चीन सहित कई देशों के विदेश मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने किसी भी विदेश मंत्री को समय नहीं दिया था। पर भारत और रूस की अटूट दोस्ती यह संभावना बनाए हुए है कि इस चिंतापूर्ण स्थिति में पीएम लावरोव से मुलाकात जरूर करेंगे।
ये भी जान लीजिए कि, PTI की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत रूसी विदेश मंत्री के साथ बैठक के दौरान विभिन्न सैन्य हार्डवेयर की समय पर डिलीवरी करने पर जोर दे सकता है।
Leave a Reply