मेरठ : फूंका गया राकेश टिकैत और योगेन्द्र यादव का पुतला

[object Promise]

हिन्दू राष्ट्र सेवा संघ के वेस्ट यूपी अध्यक्ष वीके चिंडालिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है. साथ ही पुलिसवालों से बदसलूकी की गई है. इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा. ख़ासतौर से ये लोग राकेश टिकैत से ख़ासे नाराज़ दिखे. वहीं हिंदू राष्ट्र सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशोर पहाड़ी ने कहा कि जब दुनिया की नज़र लालकिले पर थी तब राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर देश को शर्मिंदा किया गया है.

सख्त एक्शन की मांग 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब समूचा राष्ट्र गणतंत्र दिवस को लेकर जश्न मना रहा था उसी दिन राष्ट्र ध्वज का अपमान कर देश का सिर नीचे किया गया है. हिंदू राष्ट्र सेवा संघ ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि ऐसे देशद्रोहियों पर सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए. प्रेस नोट में ये भी कहा गया है कि राकेश टिकैत और योगेन्द्र यादव फर्ज़ी किसान नेता हैं. प्रेस नोट में लिखा गया कि अगर ज़रुरत पड़ी तो हिंदू राष्ट्र सेवा संघ का एक-एक कार्यकर्ता देशद्रोहियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने को तैयार है.
इससे पहले  आज  मेरठ पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली  में किसान आंदोलन के दौरान हुए बवाल पर कहा कि ऐसी हरकत जो भी कर रहे हैं, वो निंदनीय हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *