रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा कलेक्ट्रेट में आज जनता दर्शन के दौरान बारिश में भीगते आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सभी को भरोसा दिलाया कि न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर फरियादी की समस्या का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किये जाने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आयी गरीब रामवती वेवा राम नरेश, निवासी हथियानाला, सिविल लाइन की आवास सम्बन्धी समस्या को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उन्हें आवास दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी प्रकार लक्ष्मी नारायण मिश्र, प्रबन्धक हीरावती मिश्रा इण्टर कालेज दोस्तपुर की समस्या भूमि अतिक्रमण हटाये जाने, संतोष कुमार सरोज पुत्र सत्य कुमार, निवासी पूरीपुर, थाना चाँदा तहसील लम्भुआ का आवासीय पट्टा भूमि पर दीवाल बनाने में विरोधी बृजेश कुमार द्वारा रोके जाने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए यथाशीघ्र प्रकरण का निस्तारण कराये जाने तथा रामदीन पुत्र रघुवीर, तिलकपुरवा मजरे लोहंगी, कूरेभार का रास्ता खाली कराये जाने सहित 24 जन शिकायती प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करके सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर उन्हें अवगत करायें। उन्होंने गम्भीर शिकायती प्रकरणों के निस्तारण हेतु अपर उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि स्वयं ऐसे प्रकरण देखें और शिकायतकर्ता के यहां मौके पर जाकर समाधान करायें।
जनता दर्शन के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर उप जिलाधिकारी विधेश सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।
Leave a Reply