MAHARASHTRA LIVE: संजय राउत बाेले-5 साल रहेगा शिवसेना का मुख्यमंत्री, आज नहीं करेंगे सरकार बनाने का दावा

MAHARASHTRA LIVE: संजय राउत बाेले-5 साल रहेगा शिवसेना का मुख्यमंत्री, आज नहीं करेंगे सरकार बनाने का दावा

मुंबई। महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक समीकरण के बाद कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), कांग्रेस और शिवसेना के बीच सहमति बन गई है। इसका आज औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

LIVE अपडेट…
-शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर भवान इंद्र की गद्दी भी अगर बीजेपी अब पेश करती है तो बी हम उसके साथ नहीं जाएंगे। इस बयान के साथ ही महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए सारी संभावनाएं बंद हो गई है। राउत ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में 5 सालों तक शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा।
– शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा और पांच साल चलेगी। आज सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद तय होगा कब दावा किया जाए।

-कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक बार फिर ट्वीट कर अपनी पार्टी पर ही निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि आखिर ये तीन तिगाड़े काम बिगाड़े वाली सरकार कबतक चलेगी?

-सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में शिवसेना की तरफ से मुख्यमंत्री होगा। देा उप मुख्यमंत्री एनसीपी और कांग्रेस के होंगे।

आपको बताते जाए कि इससे पहले गुरुवार देर रात एनसीपी चीफ शरद पवार के घर पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ पहुंचे थे। एनसीपी और शिवसेना नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बैठक हुई थी। इस बैठक के दौरान शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने आज होने वाले ऐलान का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिए हैं।
शुक्रवार सुबह 10 बजे से मातोश्री में शिवसेना विधायकों को उद्धव ठाकरे संबोधित करेंगे। खबर आ रही है कि सभी शिवसेना विधायक अगले 5 दिनों के लिए जयपुर चले जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे के बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच आखिरी दौर की बातचीत होगी। शाम 4 बजे कांग्रेस अपने विधायक दल का नेता चुनेगी।

आपको बताते जाए कि गुरुवार को एनसीपी सांसद सुनील तटकरे ने यह कहकर शिवसेना खेमे में सनसनी फैला दी है कि दोनों पार्टियों के विधायकों की संख्‍या में महज 2 का ही तो अंतर है। ऐसे में सरकार में 50-50 का फॉर्मूला तय होना चाहिए। एनसीपी ने सरकार गठन के लिए पहली बार खुलकर अपनी मांग रखी है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा था कि कांग्रेस और राकांपा ने सभी मुद्दों पर चर्चा पूरी कर ली है। पूरी एकमतता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *