पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल सरकार इस समय विपक्ष के निशाने पर है। ममता मंत्री मंडल के मंत्री पार्थ चटर्जी का नाम शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ने के बाद भाजपा लगातार ममता बनर्जी की सरकार पर कटाक्ष कर रही है। वही इस बीच ख़बर उड़ रही थी की ममता बनर्जी मंत्रीमंडल को भंग करने वाली है। फिलहाल ममता बनर्जी ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा मंत्रीमंडल को भंग नही किया जाएगा बस उसका विस्तार होगा और उसमें चार पांच नए लोगो को शामिल किया जाएगा।
ममता ने कहा हमारे कई मंत्री अब हमारे बीच नहीं है। पार्थ जेल में है। सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे अब हमारे बीच नहीं है। काम अधिक है और यह सम्भव नही है कि हम सारा काम अकेले सम्भाल ले। इसलिए अब हमने निर्णय लिया है कि हम अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और उसमें अन्य लोगो को जोड़ेंगे जो राज्य के विकास में हमारा साथ दे सकें।
ममता बनर्जी ने आज पांच नए जिले बनाने का ऐलान किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सात नए जिलों का नाम इन सुंदरबन, इच्छामति, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बहरामपुर और बशीरहाट होगा। पहले पश्चिम बंगाल में जिलों की संख्या 23 थी लेकिन अब यह संख्या 30 हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें ममता बनर्जी सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी के घर ईडी ने छापा मारा और वहां से ईडी को 50 करोड़ से ज्यादा की धनराशि बरामद हुई। इस समय यह दोनो ईडी की हिरासत में है और इनसे ईडी लगातार पूंछताछ कर रही है।
Leave a Reply