पुलिस कर रही है आनाकानी रिपोर्ट दर्ज करने में तो डाउनलोड करे UPCOP एप और घर बैठे कराइए FIR

[object Promise]

वाहन चोरी हो गया है या किसी ने लूट लिया है, आर्थिक ठगी हुई है या फिर मोबाइल गुम हो गया है। यदि पुलिस इस तरह के अपराधों में रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए यूपी कॉप एप लांच कर दिया है। सीसीटीएनएस से जुड़े इस एप को लोड करने के बाद इस तरह की शिकायतों को सीधे दर्ज कराया जा सकेगा। मैनपुरी में यूपी कॉप एप लांच कर दिया है।

योगी सरकार ने पुलिस की छवि सुधारने और बेहतर पुलिसिंग के लिए यूपी कॉप एप के रूप में एक और पहल की है। इस एप के जरिए पब्लिक को 27 सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगा। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको सिर्फ यूपी कॉप एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना पड़ेगा और उसके बाद अपनी समस्या लोड करनी होगी। इतना ही नहीं इस एप पर आपकी शिकायत दर्ज हो गई है इसका पता भी मिलेगा। शिकायत को डाउनलोड भी किया जा सकेगा। एसपी अजय शंकर राय के मुताबिक सरकार के इस एप से जनता को घर बैठे बड़ा लाभ मिलेगा। मैनपुरी पुलिस इस एप के जरिए पब्लिक की समस्याओं, शिकायतों पर पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी।

घर बैठे इन अपराधों के यूपी कॉप एप पर दर्ज होंगे मुकदमे
वाहन चोरी, वाहन लूट, मोबाइल स्नेचिंग, नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी, साइबर अपराध, खोयी वस्तु का पंजीकरण

इन सेवाओं का भी यूपी कॉप से मिलेगा लाभ
एप पर अपने थाने की जानकारी, दुर्घटना चेतावनी क्षेत्र, चुराए गए बरामद वाहनों की रिपोर्ट, संदिग्ध वस्तुओं की सूचनाएं, किसी के द्वारा किए गए खराब व्यवहार, ऑडियो, वीडियो, वरिष्ठ नागरिकों के साथ अभद्रता की शिकायत, दिव्यांगों की शिकायतें, चरित्र प्रमाण पत्र, सत्यापन, किराएदार सत्यापन, घरेलू सहायता सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जुलूस के लिए अनुमति, विरोध हड़ताल की अनुमति, कार्यक्रम प्रदर्शन की अनुमति, फिल्म शूटिंग।

एप पर इसकी भी मिलेगी जानकारी
प्रदेश के किसी भी जिले के इनामी अपराधी, 24 घंटे में गिरफ्तार अभियुक्त, लापता व्यक्तियों की शिकायतें, अज्ञात शव की जानकारी, साइबर जागरूकता, आपातकालीन हेल्पलाइन, एप से ही प्रदेश के किसी भी एसओ, सीओ, एसपी से फोन कॉल।

यूपी कॉप एप में 27 सेवाएं जनता को मिलेंगी। नागरिकों के काम आसानी से होंगे। थाने जाने की जरूरत नहीं रहेगी। सत्यापन के कार्य राजकोश पोर्टल पर लिंक होंगे। पब्लिक के लोग इन सेवाओं का लाभ उठाएं। – अजय शंकर राय एसपी, मैनपुरी

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *