कुशीनगर में मोहर्रम को लेकर ताजिया बनाने के अंतिम रुप देने में जुटे ताजिएदार

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। मोहर्रम के त्यौहार को लेकर हसन-हुसैन की याद में निकाले जाने वाले जुलूस में शामिल ताजिया बनाने का सिलसिला पूरे जनपद में तेजी से चल रहा है। जिसकी अंतिम रुप सजावट देने की तैयारी चल रही है ।
इस सिलसिले में पडरौना नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारी जोरों तोड़ पर है। हालांकि मोहर्रम का त्यौहार मंगलवार यानी 10 दिसंबर को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। वही प्रशासन भी इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है, जबकि जिले के एसपी विनोद कुमार मिश्र के निर्देशानुसार कोतवाली पडरौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा की मदद से निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा जायेगा। हालाकि जिला प्रशासन ने पहले से ही सभी जगहों पर पुलिस की तैनाती किया है ।

ऐसे में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिधुआ स्थान,बसहिया बनबीरपुर,सेखटोलियां व कटनावार के अलावे अन्य दर्जनों गांव से ताजिया सिधुआ बाजार के बीच बसहिया चौराहे से होते हुए देर शाम को कर्बला में सुपुर्दे खाक की जाएगी। इस दौरान ताजिया जलूस में महिलाएं बूढ़े बुजुर्ग के अलावे पुलिस प्रशासन मौजूद रहेगी। जबकि मोहर्रम के दिन पूरे जनपद में मोहर्रम त्योहार को लेकर मेले जैसा माहौल रहेगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *