कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह का तंज- चिदंबरम की जमानत नहीं करा पाए पार्टी के ‘मठाधीश’ वकील भी

[object Promise]

भोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंहके भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के सभी ‘मठाधीश’ वकील भी चिदंबरम की जमानत नहीं करा पाए। बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के जमानत के लिए कोशिश करने वालों में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं।

पहले भी पार्टी के खिलाफ बोल चुके हैं लक्ष्मण सिंह
विधायक लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘चिदंबरमजी निर्दोष सिद्ध हों और पार्टी की स्वच्छ छवि बने, यही कामना करते हैं। लेकिन दुख इस बात का है कि हमारे सभी ‘मठाधीश’ अधिवक्ता जिन्हें बार-बार राज्य सभा का सदस्य बनाया गया, वे उनकी जमानत नहीं करा पाए।’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि पांच बार के सांसद रहे सिंह ने अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा हो। पिछले साल अप्रैल में जब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमलनाथ का नाम तय कर रहा था तब सिंह ने ट्वीट किया था, ‘ब्लूटूथ तकनीक के युग में कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव में जाना एचएमवी रिकॉर्ड चलाने की तरह है।’

बीजेपी से भी रहे सांसद
सिंह दो बार बीजेपी से भी सांसद रहे हैं। साल 2003 में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद लक्ष्मण सिंह बीजेपी में शामिल हुए और दो लोकसभा चुनाव भगवा पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीते। साल 2010 में बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी की आलोचना करने पर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह साल 2013 में कांग्रेस में वापस लौटै।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *