[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : यु तो स्वामी प्रसाद मौर्य चाहे भाजपा से पहले मायावती के सहयोगी रहे या वर्तमान में भाजपा का सहयोगी बनकर काम कर रहे हो वे अपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं,वहीं इस बार के 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अपने बयान को लेकर वर्तमान में एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं ।
जी हां हम बात कर रहे हैं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की ।
शनिवार को भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थकों के प्रति बिगड़े बोल से पडरौना विधान सभा क्षेत्र के सिधुआ बाजार लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। खासकर क्षेत्र के कुशवाहा समाज के लोगों ने योगी के मंत्री श्री मौर्य के बयान की निंदा करते हुए जमकर विरोध किया है। उधर मंत्री श्री मौर्य का सपा समर्थकों के प्रति दिए गए आपत्तिजनक बयान का सोशल मीडिया पर ऑडियो भी वायरल हो गया है । जो खासकर कुशवाहा समाज के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है,जबकि राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
बताते चलें कि शनिवार की देर शाम को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार में आयोजित रही बीजेपी प्रत्याशी विजय दुबे के पक्ष में चुनावी जनसभा में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य काफी लेट से आने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच सपा बसपा और रालोद गठबंधन के उम्मीदवार एनपी कुशवाहा के पक्ष में कुशवाहा समाज के लोगों के अलावा सपा समर्थक अपने प्रत्याशी श्री कुशवाहा के पक्ष में सिधुआ बाजार में जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के बिजय दुबे के पक्ष में मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का भी इसी सिधुआ बाजार संबोधन चल रहा था,कि सपा समर्थक यहां से जुड़े अधिकतर कुशवाहा समाज के लोगों के साथ अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क करते करते भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चल रहे चुनावी जनसभा में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच के करीब से मेन रोड से गुजरते हुए अपने प्रत्याशी श्री कुशवाहा के पक्ष में नारेबाजी कर आगे चले गए ।
उधर सूत्रों की मानें तो इन सबके बीच योगी के मंत्री श्री मौर्य सपा समर्थकों को देख मंच से ही सपा समर्थकों को पर अपने खुद के कार्यक्रम में सपा के लोगों पर खलल डालने की कोशिश करने के अलावा गुंडा तक का डाला। इतना ही नहीं राजनीतिक सूत्रों की माने तो मंत्री श्री मौर्य का इससे भी जी नहीं माना तो सपा समर्थकों द्वारा किए गए जनसंपर्क को देखने के बाद उन्होंने अपने संबोधन के दौरान आपत्तिजनक शब्दों का भी उपयोग कर दिया । इस दौरान योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आपत्तिजनक इस बयान से सपा समर्थक व कुशवाहा समाज के लोगों को गहरा आघात लग गई और इसको लेकर सपा समर्थकों ने शनिवार की देर रात सिधुआ बाजार में ही श्री मौर्या के इस आपत्तिजनक बयान से नाराज होकर जमकर नारेबाजी करते हुए श्री मौर्या को आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बयान का हिसाब लेने का चेतावनी तक दे डाली । वही सपा समर्थक एडवोकेट अरविंद कुशवाहा ने भाजपा के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को निंदा करार दिया है।
Leave a Reply