HARYANA ELECTION RESULT 2019: हरियाणा में BJP की बढ़ाई कांग्रेस ने चिंता, भाजपा 40

[object Promise]

चंडीगढ। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना प्रारंभ हो गई है।
हरियाणा की 90 में से कांग्रेस ने बाजी पलटकर रख दी है। अब 40 पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेजेपी भी अच्छा कर रही है और उसने अब 8 विधानसभा सीटों पर लीड ले ली है। जबकि तीन सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

पहलवान और हरियाणा की दादरी सीट से भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट ने मतगणना शुरू होने से पहले कहा कि उन्हें जनता ने भरपूर प्यार और समर्थन दिया है। बबीता फोगाट ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि जनता अपनी बेटी को आशीर्वाद जरूर देगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *