महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ बजाएगी घटिया ड्रम

Delhi| देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते नजर आ रही है। वही अब इसने रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाली वस्तुओं में आई बढ़ोत्तरी के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध करने का फैसला लिया है। कांग्रेस की ओर से आई जानकारी के अनुसार पार्टी इस गुरुवार को महंगाई के खिलाफ घटिया ड्रम बजाकर आंदोलन करेगी। इस आंदोलन को गति तकरीबन 11 बजे से कांग्रेस द्वारा दी जाएगी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। क्योंकि भाजपा के राज में महंगाई लगातार उफना रही है। इससे अमीरों को फायदा हो रहा है लेकिन गरीबों की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में आज महासचिवों और प्रभारियों की बैठक की गई जिसमें महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाने की बात कही गई है। यह अभियान तीन चरणों मे चलेगा।
कांग्रेस इस अभियान के प्रथम चरण का आगाज 31 मार्च से आरम्भ करेगी। पहले चरण में वह अपने अपने घर के बाहर सिलेंडर डीजल की केनी घर के बाहर खड़ा करेंगे और घंटी और ड्रम बजाएंगे। वही दूसरे चरण का अभियान 2 अप्रैल 4 अप्रैल के बीच होगा. इसमें धार्मिक और सामाजिक संगठनों को भी साथ लिया जाएगा. महंगाई मुक्त भारत धरना और मार्च जिला स्तर पर निकाला जाएगा। वही तीसरे चरण का अभियान 7 अप्रैल को हर राज्य के कांग्रेस कार्यालय सभी यूनियन को साथ लेकर महंगाई मुक्त भारत मार्च और धरना निकालेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *