स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

[object Promise]
रिपोर्ट-सैय्यद मकसूदुल हसन/तकी मेंहदी

बल्दीराय/सुल्तानपुर । पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

बल्दीराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजेश कुमार की देखरेख में मुख्य मंत्री के आदेश पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया एंव गर्भवती महिलाओं का की चिकित्सकीय जांज,हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच एंव उपचार, हीमोग्लोबिन की कमी, सुरक्षित प्रसव हेतु परामर्श, ब्लड प्रेशर,एल्ब्यूमिन,शुगर टेस्ट,पेट जांच,एचआईवी टेस्ट,बीडीआरएल जांच,आयरन की आदि की जांच की गयीं।

शिविर परीक्षण के दौरान 148 नयें और 70 पुरानें मरीजों का परीक्षण किया गया एंव बुजुर्ग मरीजों को 20 स्टिक,18.वाकर, 35 टापपाड दिया गया। इस मौक़े पर डाक्टर एसपी सिंह, वरिष्ठ फार्मासिस्ट एसएन मिश्र,एसटीएस मोईन अहमद,एलटी विजय कुमार बाजपेयी, फार्मासिस्ट पीके जायसवाल,काउंसलर विजय कुमार सिंह,आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *