कुशीनगर में 6 मई को पूर्व सीएम अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए कर गठबंधन के पदाधिकारियों ने कसी कमर

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : समाजवादी पार्टी 6 मई को कुशीनगर जिले के पडरौना नगर के उदित नारायण डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इस चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिले भर के सपा नेताओं के अलावा बसपा व रालोद के कार्यकर्ताओं को पडरौना नगर स्थित चुनाव कार्यालय बेलवा चुंगी पर बुलाया गया। जहां पर गठबंधन प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर चुनावी जनसभा को सफल बनाने का प्लान तैयार किया।
बताते चलें कि कुशीनगर जिले के पडरौना नगर के उदित नारायण डिग्री कॉलेज में आयोजित होने वाली 6 मई को चुनावी जनसभा में शरीक हो रहे है,पूर्व सीएम अखिलेश यादव के माध्यम से गठबंधन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार श्री कुशवाहा के पक्ष में अपनी ताकत दिखाएंगे।
तैयारी बैठक में जिला अध्यक्ष सपा इलियास अंसारी,पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी,पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह,एमएलसी रामअवध यादव,पूर्व विधायक सपा पूर्णमासी देहाती,पूर्व विधायक शंभू चौधरी,बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष बसपा साहिद लारी,अरविंद कुमार कुशवाहा एडवोकेट,शैलेष कुशवाहा,ओमप्रकाश कुशवाहा,रितेश कुमार,कैसर जमाल टीटू,श्रीनारायण कुशवाहा,विधानसभा अध्यक्ष बसपा राममिलन निगम,राम प्रताप,संतराज गौतम,नन्हे खान,राजू राजभर,घनश्याम यादव,विद्यासागर,राजेंद्र यादव, रामजतन,सुरेन्द्र,रामाशीष कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *