[object Promise]
प्रेम प्रकाश मद्धेशिया
महाराजगंज। श्यामदेउरवां थाना के गांव पिपरपाती में श्रवण कुमार पुत्र धनई के घर अदालत के वारंट तामील कराने गई पुलिस पार्टी पर श्रवण कुमार ने अपने पुत्र अविनाश कुमार, अनुराग कुमार व भतीजा राजकुमार पुत्र राधेश्याम, श्रवण की पत्नी आशा व राधेश्याम की पत्नी राबड़ी देवी के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया।
पुलिस को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा व उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस को मौके से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने आरोपी श्रवण, उसकी पत्नी तथा लड़के, भतीजे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
Leave a Reply