चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में एक रिहायशी इलाके में स्थित पेइंग गेस्ट (पीजी) में भयंकर आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग में झुलसने से करीब 20 साल की तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गई। माना जा रहा है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
आग घर की पहली मंजिल पर लगी, जहां 20 से अधिक छात्राएं रहती थीं।
गनीमत रही कि घटना के समय अधिकांश छात्राएं घर से बाहर थीं।
पुलिस ने बताया कि दो छात्राओं ने खुद को बचाने के लिए बाथरूम की खिड़की से छलांग लगा दी।
Leave a Reply