पीलीभीत विकास क्षेत्र अमरिया के गांव वगनेरा वगनेरी में आज समाजवादी पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक विकास विजन एवम सामाजिक न्याय कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व कैविनेट मंत्री व समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा भाजपा सरकार सिर्फ झूट का पुलिंदा साबित हुई है l
ये पार्टी सिर्फ धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर लोगों के दिलों में जहर घोलती है अब ये इनकी चालें सब की नजर में आ चुकी है इन्हें विकास से कोई भी मतलव नही है भाजपा सरकार द्वारा किये गए कोई भी बादे पूरे नही किये गए इसमे गरीवों मजदूरों व किसानों का शोषण किया जा रहा है चाहे वह गन्ने का मामला हो या फिर गल्ले का हर जगह विचौलिये लगाए गए हैं सब को परेशान किया जा रहा है इस सरकार के द्वारा कोई भी नई योजना लागू नही की गई बल्कि सपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं भी बंद की गई अब सपा व बसपा में गठबंधन हो गया है अब ये सीट जिसे भी मिलती है चाहे सपा को मिले या बसपा को हम सबको उस उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना है और उसे चुनाव जीतना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है l
पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने कोई भी कार्य नही किया है बल्कि सपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को भी ठीक तरह से नही चला पा रही है वह भी दम तोड़ती नजर आती हैं किसानों को गन्ने का भुगतान नही मिल पा रहा है जबकि सपा सरकार में गन्ने का कभी भी बकाया नही रहता था समय से भुगतान किया जाता था इस सरकार में धान खरीद सेंटर बने पर किसानों से धान नही खरीदा गया खरीदा गया तो बिचोलियों के द्वारा खरीदा गया l
सपा सरकार ने गरीवों के लिए पेंशन लागू की गई थी वह भी भाजपा सरकार ने बंद कर दी सपा सरकार ने गांव गांव में पक्के सीसी रोड बनाये गए थे लेकिन भाजपा सरकार में किसी भी गांव में कोई भी सड़क नही बनाई गयी है ये सरकार हर मोर्चे पर फेल है मुरादाबाद के विधान परिषद सदस्य जयवीर यादव ने कहा भाजपा सरकार में हर जगह चीख पुकार मची हुई है सपा सरकार के द्वारा किये गए कार्यों को पब्लिक याद कर रही है और भाजपा द्वारा किये गए कार्यों से पब्लिक परेशान है जिसका जबाब उसे लोकसभा चुनाव में मिल जाएगा
Leave a Reply