रेखा IIFA में 20 साल बाद परफॉर्म करती आएंगी नजर

बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड शो अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (IIFA 2018) का सभी को बेसब्री इंतजार रहता है। ये अवार्ड्स जल्द ही शूरू होने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स इसमें परफॉर्मेंस देने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि इस बार आईफा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने जा रहा है। इसमें अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए एक्ट्रेस कृति सेनन कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने अपना एक डांस वीडियो अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। बैंकॉक में हो रहे (IIFA 2018) अवॉर्ड्स में कृति सेनन अपनी ही फिल्म ‘राब्ता’ के गाने पर स्टेज परफॉर्मेंस देंगी। वह इस फिल्म के ‘तू मेरा बॉयफ्रेंड..’ पर डांस करती नजर आएंगी।

‘तू मेरा बॉयफ्रेंड..’ गाने पर डांस रिहर्सल करती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘आईफा 2018 रिहर्सल’। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी IIFA में डांस करेंगी। सबसे खास बात ये है कि वह 20 साल बाद परफॉर्म करती हुईं नजर आएंगी। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी अवॉर्ड 2018 का प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित किया गया था। जिसमें रेखा ने काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आईफा का आयोजन भव्य तरीके से करने के लिए आयोजकों ने 2000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर को चुना है। यह समारोह 24 जून तक चलेगा।
आईफा में एक्टर बॉबी देओल भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। बॉबी ने इस बारे में मीडिया से कहा, “मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर रोमांचित हूं।

मेरे लिए आईफा में सात साल बाद परफॉर्म करना कुछ ऐसा है, जिसका मैं इंतजार कर रहा था। मेरी पहले की फिल्मों के गानों और ‘रेस-3’ के गानों पर मैं परफार्म करूंगा। आईफा अवॉर्ड शो की शाम को यादगार बनाने के लिए रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसी फिल्मी सितारे आ रहे हैं। साथ ही अवॉर्ड शो की मेजबानी रितेश देशमुख और करण जौहर करने वाले हैं। लेकिन मंच पर तो रेखा की परफॉर्मेंस निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *