जयपुर / नई दिल्ली ।दक्षिणी राजस्थान के वागड़ अंचल में विभिन्न क्षेत्र मे ऐसी कई प्रतिभाएँ है जो अपने कार्यो से देश व दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही हैं।
ऐसी ही एक प्रतिभा है डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा निवासी युवा उद्यमी कमलेश रावल जिनके द्वारा बनाएं गए लहंगों को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में गोल्डन विंग अवार्ड सीजन-2 की फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के हाथों ‘दी गोल्डन विंग अवार्ड ‘से नवाजा गया है।
रावल ने बताया कि समारोह आर्गेनाइजर पूनम चुग ने स्टेटस पर डाले गए ब्राईडर लह्ंगे और आभूषणों को देख उनसे सम्पर्क किया और दिल्ली में होने वाले इस शो के लिए निमन्त्रण दिया जिसमें देशभर से आएं डिजाइनरो ने भी अपनी प्रतिभा को दर्शाया।
शो में रावल द्वारा डिजायन किये पिंक कलर के लहेगों को बहुत पसंद किया गया । खासतौर पर इसमे परम्परागत शैली मे की हुई हाथ की कारीगरी हेन्ड वर्क को बेहद पसंद किया गया।
उनके भाई योगेश रावल भी पिछ्ले 10वर्षो स्व – ब्राईडर लहंगें और ज्वेलरी डिजाइन के साथ शादी ब्याह मे ग्राहकों को उनकी मांग और पसंद के अनुसार लह्ंगे ओर ज्वेलरी उपलब्ध करवा रहे है।
दिल्ली में मिला गोल्डन विंग अवार्ड रावल के बनाये लहंगों को
[object Promise]
[object Promise]
Leave a Reply