सांसद ने पुलिसकर्मी के जूते को कपड़े से साफ करके उसे होठों से लगा कर चूमा, Video Viral !

[object Promise]

अनंतपुर।  वाईएसआर कांग्रेस के एक सांसद गोरांटला माधव ने बीते शुक्रवार (20-12-2019) को एक पुलिसकर्मी का जूता चूम लिया। पुलिस वाले के जूते को चूमते हुए सांसद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सांसद पहले पुलिसकर्मी के जूते को कपड़े से साफ करते हैं और फिर उसे होठों से लगा कर चूम लेते हैं। इस दौरान वहां कुछ लोग भी खड़े हैं।

जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता जेसी दिवाकर रेड्डी ने बीते दिनों पुलिस पर विवादित टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी के खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस के सांसद ने अपना एतराज जताते हुए और पुलिस वालों को सपोर्ट करते हुए एक पुलिसकर्मी का जूता चूमा। गोरांटला माधव, आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले के हिंदूपुर संसदीय सीट से सांसद हैं।

दरअसल, रेड्डी ने बुधवार को अनंतपुर में पार्टी की एक बैठक में कहा था कि अगर टीडीपी के फिर से सत्ता में आती है तो पुलिसवालों को अपने जूते चाटने होंगे। अनंतपुर जिले के पुलिस अधिकारियों के संघ ने उन्हें बिना शर्त के माफी मांगने को कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

Monalisa Sexy Dance Video : सेक्सी गर्ल Monalisa के सेक्सी डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगायी आग, ठुमकों ने फैंस को किया पागल

सांसद बनने से पहले इंस्पेक्टर थे गोरंतला माधव
अपने पद को छोड़ने और इस साल मई में लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने से पहले, गोरंतला माधव कादिरी पुलिस स्टेशन में एक इंस्पेक्टर थे। माधव ने कहा कि रेड्डी की ओर से पुलिस बलों का अपमान करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस कानून व्यवस्था और देश की अखंडता की रक्षा करती है।

माधव ने कहा कि मैंने दिवाकर रेड्डी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दर्ज करने के लिए अनंतपुर में शहीद हुए एक पुलिसकर्मी का जूता साफ किया और चूमा। पुलिसवालों ने लोगों की जान बचाने और देश की रक्षा करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

TRIPURA : महीनों तक दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जलाया नाबालिग लड़की को

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *