कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक ‘India Lockdown’, 75 जिलों में सिर्फ जरूरी सर्विस मिलेंगी

[object Promise]

नई दिल्ली । कोरोना महामारी के बढ़ते मामले देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना प्रभावित 75 जिलों को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं मिलेंगी। रेल सर्विस, मेट्रो सर्विस और बस सर्विस इस दौरान बंद रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि 31 तक दिल्ली मेट्रो पूरी तरह बंद रहेगी।

यह आदेश रविवार को कैबिनेट सचिव ने जारी किया है। उन्होंने बताया कि पाबंदी उन 75 जिलों में लगाई गई है जहां पर कोरोना पॉजेटिव मामले सामने आए हैं। 31 मार्च तक अब गैर जरूरी यातायात पर अब 31 मार्च तक के पाबंदी लगा दी गई है। इस दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। साथ ही मेट्रो का परिचालन भी सीमित होगा।

कोरोना वायरस की वजह से लोगों ने यह दिन भी देख लिया। यातायात का एक जरूरी अंग रेल 31 मार्च तक बंद है। इतिहास में पहली बार रेलवे ने ऐसे ट्रेनें बंद की हैं। रेलवे ने 31 मार्च रात 12 बजे तक के लिए सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। सिर्फ मालगाडी चलेगी। हालांकि, सब अर्बन ट्रेनों और कोलकाता मेट्रो रेल की न्यूनतम सेवाएं जो बहुत जरूरी हैं, वह 22 मार्च रात 12 बजे तक जारी रहेंगी।

भारत में काेरोना वायरस से पहली मौत होने से मचा हड़कम्प, 75 मरीजों की हुई पुष्टि, 3 राज्यों ने की महामारी घोषित

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *