भारतीय रेलवे में 20,000 अतिरिक्त रोजगार, आपके लिए सुनहरा मौका

[object Promise]

नई दिल्ली । अधिक से अधिक रोजगार के अवसर तैयार करने के लिए भारतीय रेल ने इस विभाग में रिक्त पदों में 20,000 वृद्धि की घोषणा की है। विभाग द्वारा जारी एक इन्फोग्राफिक के अनुसार, इस क्षेत्र में मौजूदा 90,000 रिक्त पदों को बढ़ाकर 1,10,000 कर दिया गया है, जिसके बाद रेलवे में इस तरह 20,000 अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा हो गए हैं।

विभाग ने यह भी सूचना जारी की है कि 9,000 से अधिक नौकरियां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के लिए निकाली जाएंगी। जिसके लिए विज्ञापन इस साल मई में प्रकाशित किए जाएंगे। विभाग ने बताया कि इसके अलावा, L-1 और L-2 श्रेणियों में 10,000 अतिरिक्त जॉब्स तैयार किए जाएंगे।

केंद्रीय प्रौद्योगिकी मंत्री पियुष गोयल द्वारा यात्रा सुरक्षा में सुधार, डीरेलमेंट, विद्युतीकरण और नई तकनीक के द्वारा भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण में किए गए कई बदलावों के बाद यह फैसला किया गया।

Tea Scandal : महाराष्ट्र में CM के मेहमान रोज 18500 कप पीते रहे चाय

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *