घर पर लटका मिला टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी का शव

[object Promise]

मुंबई। टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी का गुरुवार रात अपने घर पर लटका शव मिला। कुशल पंजाबी की उम्र 37 साल है। उनके आकस्मिक निधन से टीवी इंडस्ट्री के सितारे और प्रशंसक काफी सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कुशल डिप्रेशन से गुजर रहे थे। साथ ही उनकी हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी गड़बड़ हो गई थी। कुशल पंजाबी के निधन की खबर एक्टर करणवीर बोहरा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। कुशल करणवीर अच्छे दोस्त थे।

कुशाल पंजाबी फिल्म ऋतिक रोशन की फिल्म ‘लक्ष्य’, ‘काल’, सलमान खान की फिल्म ‘सलाम- ए- इश्क’ और ‘गोल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

कुशल को पिछली बार सीरियल इश्क में मरजावां में देखा गया था। कुशल पंजाबी ने यूरोपियन लड़की से शादी की थी, उनका एक बेटा भी है। उसका जन्म 2016 में हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *