बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं. मलाइका अरोड़ा उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं. लॉकडाउन (Lockdown) के इन दिनों में मलाइका घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं और सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फ्रेंड से मुखातिब हो रही हैं। हाल ही में मलाइका की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
यूं तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया (Social Media) पर धमाल अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने सेल्फी कोलाज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके अलग-अलग मूड्स दिखाई देते हैं। किसी में वो शरारत, मस्ती करती हुई दिखीं, तो किसी में रिलैक्स और चिल करती हुई नजर आईं। इन तस्वीरों में अपने चुलबुले अंदाज में बालों के साथ खेलती नजर आ रही हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है-लॉकडाउन की मेरी अलग-अलग स्टेज।
मलाइका की इन तस्वीरों को फैंस फनी, क्यूट और ब्यूटीफुल जैसे टैग दे रहे हैं. हमेशा की तरह मलाइका की यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं । उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है एक फैन ने तो मलाइका से यह पूछ डाला की अर्जुन कपूर कहां हैं।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी लव लाइफ को लेकर ये बातें बॉलीवुड हंगामा के साथ लाइव इंटरव्यू के दौरान बात की।
इस इंटरव्यू में एक फैन ने पूछा कि गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर आपके क्या प्लान्स हैं? इस पर अर्जुन कपूर ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा- ‘जब भी शादी करूंगा आप सबको बता दूंगा. फिलहाल तो कोई प्लान नहीं है’। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी। अभी कोई योजना नहीं है और इसके बारे में अभी सोचा भी नहीं है। मैं कुछ भी नहीं छिपाऊंगा’. फिलहाल ना तो उनका और ना ही मलाइका का शादी को लेकर कोई प्लान है. वे दोनों अपने रिश्ते में जहां पर भी हैं काफी खुश हैं।
Leave a Reply