स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा ,अधिकारियो एंव पंचायत प्रतिनिधियो को सुनाई खरी खरी

[object Promise]
अमेठी । जिलाधिकारी  शकुन्तला गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा की बैठक में जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण व ओ0डी0एफ0 की समीक्षा में लापरवाह अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई । समीक्षा बैठक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सबसे धीमी प्रगति सिंहपुर, जामों तथा भादर में पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने इन तीनों विकास खण्डों के ग्राम पंचायत अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि शौचालय निर्माण में तेजी लाये नही तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
[object Promise]
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान स्वयं कार्य करेगें तथा जिन लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा चुका है तथा वे शौचालय का निर्माण नहीं कराये हैं उनको प्रेरित कर शौचालय का निर्माण तथा उसके प्रयोग करने के लिए प्ररित करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इज्जतघर का निर्माण कराने के लिए ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करते हुए सीधे लाभार्थी के खाते में पैसा भेजा जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना अभियान में रूचि नहीं ली जा रही है जिससे इन दिनों विकास खण्डों की प्रगति बहुत ही खराब है यदि इस कार्य में लापरवाही बरती जायेगी तो संबंधित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी के विरूद्ध  कठोर कार्यवाही की जायेगी।
शौचालय निर्माण में जो विकास खण्ड धीमी प्रगति पर हो वहां पर ज्यादा से ज्यादा मिस्त्री व मजदूर लगाकर मानक के अनुसार कार्य पूर्ण कराये। उन्होंने कहा कि जिन शौचालयों की अब तक जियो टैंगिगं नहीं हुई है उनकी जल्द से जल्द जियो टैंगिगं कराये। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, परियोजना निदेशक सहित्य प्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *