रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना(अमेठी)।।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बोल बम कावरिया समिति हाजीगंज की ओर से गांव स्तिथि शंकर मंदिर के प्रांगण स्थल से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव से पूर्व सोमवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुबह से गाजे-बाजे के साथ हनुमान गंज चौराहा होते हुए दादरा स्तिथि देवी हिंगलाज मन्दिर पहुँची।
जहाँ महिलाओं ने माता जी का आशीर्वाद ग्रहण किया इसके बाद यह यात्रा गोमती घाट पहुँची जहाँ महिलाएं गोमती माता की आरती उतारी उसके पश्चात सभी अपने अपने कलश में जलभरी की वहां से यात्रा गाजे बाजे के साथ कथा स्थल के लिए प्रस्थान की, जहाँ सभी महिलाएं पूजा अर्चना के बाद कलश को स्थापित किया। कलश यात्रा में पीले व गेरुए रंग के परिधान में सजी महिलाएं मंगल कलश सिर पर रखकर चल रही थीं। जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी।
यात्रा के दौरान बोल बम,हर हर महादेव, श्री राम स्तुति आदि कई सारे भजन गुंजायमान हो रहे थे। आयोजक ने बताया कि सोमवार से की भागवत कथा शुरू होगी ,कथा समाप्ति के बाद महाशिवरात्रि के दिन बिशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे।कलश यात्रा में राणा प्रताप यादव,जंगबहादुर यादव,जगदीष,मोहित गुप्ता,राम बख्श,विश्वनाथ,रामभवन,दिलीप साहू,कन्ने,सूरजु, रणजीत, चौकीदार,राम केवल निषाद,जगदीस सरोज, सुक्कन,बैजनाथ, राधेश्याम, शिवनाथ सहित आदि सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
Leave a Reply