कुशीनगर के हेतिमपुर में फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट सुरक्षित

[object Promise]
रिपोर्ट चंद्रप्रकाश शुक्ला

गोरखपुर।
कुशीनगर के हेतीमपुर में सोमवार की सुबह सेना का एक लड़ाकू विमान नियमित अभ्यास के लिए गोरखपुर से उड़ान पर था कि क्रैश हो गया है। जिससे उसमें आग लग गई। पायलट ने सही समय पर पैराशूट के सहारे कूद कर अपनी जान बचा ली। साथ ही प्लेन भीड़-भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाने में सफल रहा है। अभी किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान नियमित अभ्यास के लिए गोरखपुर से उड़ान पर था कि कुशीनगर जिले मे हेतिमपुर के पास क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद जमीन पर आते ही विमान में आग लग गई और देखते ही देखते विमान खाक में बदल गया।

false

इस हादसे में पायलट ने पैराशूट से कूदकर जान बचाई। तेज हवाओं के साथ आग ने चंद मिनट में ही विमान को खाक में बदल दिया। सिंगल सीटर विमान का पायलट पैराशूट की मदद से कूदने में सफल रहा है। दुर्घटना आबादी वाले इलाके में हुई है। विमान नियमित अभ्यास पर था।

आपको बतादें कि इससे पहले पिछले साल 20 मार्च 2018 को भी एक वायुसेना का एक लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में पायलट अरविंद कुमार ने विमान में आई गड़बड़ी को देख पहले उसका रुख नदी की तरफ कर दिया था और पैराशूट लेकर छलांग लगा दी। इसके बाद पायलट स्वर्णरेखा नदी के बालू में गिर गए थे। जिससे उन्हें चोट लगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *