पडरौना कुशीनगर : ज्योति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा परिवारिक कहानी पर आधारित हिन्दी शॉर्ट फिल्म बनाने जा रही है,इसकी शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू हो जाएगी । यहां कुशीनगर जिले के पडरौना शहर से सटे सिधुआ स्थान के अलावा सबसे खूबसूरत लोकेशन का चयन कर हिंदी शॉर्ट फिल्म”घर लागे परदेस” की शूटिंग होगी। यह शॉर्ट फिल्म गांव शहर की परिवेश की हकीकत को तो सामने लाएगी ही, इसके अलावा कुशीनगर जनपद की विभिन्न स्थानों से जुड़े गांव की खूबसूरती को गांव से बाहर के लोगों को दिखाएगी।
बताया जा रहा है 50 से मिनट ज्यादा की शॉर्ट फिल्म में पडरौना,सहित आसपास के महत्वपूर्ण लोकेशंस को रखा गया है। जो दर्शकों पर काफी प्रभाव डालेगा व भगवान बुद्ध की स्थली कुशीनगर के पर्यटन को भी बढ़ावा देने वाली भी फिल्म होगी। यहां बता दें कि इस हिंदी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग को लेकर रविवार को पडरौना नगर से सटे सिधुआ स्थान मंदिर के निकट आयोजित रहे क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक में बहुत जल्दी इस पिक्चर को कंप्लीट करने के लिए निर्णय लिया गया।
इस दौरान ज्योति फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो के निर्माता उमेश विश्वकर्मा,सुरेन्द्र यादव सेहरा,निर्देशक कौशल के शर्मा, फिल्म के मुख्य अभिनेता हीरो उमेश विश्वकर्मा, वह मुख्य अभिनेत्री हीरोइन ललिता गोस्वामी,विलेन यानी गुडा सुभाष गुप्ता,उर्मिला विश्वकर्मा,अजय सरकार,राजन मिश्रा,माधवी आशा, अविनाश विश्वकर्मा आनंद गुप्ता मोहम्मद वाहिद अली, मोहम्मद कैफ अंसारी,अजय कुशवाहा,मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद आजाद,अखिलेश यादव,प्रमोद कुशवाहा,उपेन्द्र उजाला,अनिता भारती,बिकास बलमुआ उर्फ बब्लू दिवाना, बिरेन्द्र दुबे,दीपका मिश्रा,शिवनाथ चौहान,ब्यूटी मिश्रा आदि लोगों का इस फिल्म में अलग-अलग रूपों के आलावा संगीत को लेकर सहयोग सराहनीय है । जबकि इस फिल्म में संगीत देने वाले प्रमोद गुप्ता ने गीत लिखा है गाना गाने वाले मेराज माही व मेकअप सुरेन्द्र कुशवाहा करेंगे ।
Leave a Reply