नागपुर l अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह गाय पैदा करने की फैक्ट्रियां लगा देंगे। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में तकनीक के जरिए केवल बछिया पैदा होंगी। इससे मॉब लिंचिंग की घटनाएं भी रुकेंगी और किसानों को फायदा होगा। केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने नागपुर में मदर डेयरी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
मॉब लिंचिंग भी नहीं होगी: गिरिराज
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘विदर्भ की गायें छोटी होती हैं और केवल एक से दो लीटर दूध देती हैं। मैंने पहले भी कहा है कि आने वाले समय में देश के अंदर जो भी गर्भाधान होगा, जो भी गायें पैदा होंगी वे केवल बछिया होंगी। यह सॉर्टिंग सेक्स सीमन के जरिए संभव होगा। अब मॉब लिंचिंग नहीं होगी और आवारा जानवर उपयोगी बनेंगे। विदर्भ के युवा किसानों को फायदा होगा।’
#WATCH:Union Min Giriraj Singh says “In coming days, through insemination,calves that’ll be born, will only be females…Hum gai paida karne ki factory laga denge.We’ll use IVF technology from cows giving 20 litres milk,on cows which stop giving milk.We’ll bring revolution”(31.8) pic.twitter.com/sOJrztNwEi
— ANI (@ANI) September 1, 2019
‘2025 तक 10 करोड़ बछिया पैदा होंगी’
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘इस साल हमारा लक्ष्य 30 लाख गायें पैदा करने का है। 2025 तक 10 करोड़ बछिया होंगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे। सरोगेट मदर की एम्बियो ट्रांसप्लांट में और उन्नति करेंगे जिससे जो गायें दूध नहीं दे रही हैं उनके अंदर 20 लीटर दूध देने की क्षमता पैदा करेंगे।’ गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इससे दुनियाभर में सबसे सस्ता दूध भारत में मिलेगा।
Leave a Reply