सोनिया ने जेटली की पत्नी को पत्र लिख व्यक्त किया शोक

[object Promise]

नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधनपर शोक जताते हुए कहा कि जेटली के प्रशंसक और मित्र हर राजनीतिक दल में थे। सोनिया ने शनिवार को जेटली की पत्‍नी संगीता जेटली को शोक संदेश भेजकर शोक व्‍यक्‍त किया।

अपने शोक संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, ‘मुझे आपके पति अरुण जेटली जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। जेटली जी वह व्यक्ति थे जिनके दलगत राजनीति से इतर जीवन के हर तबके में मित्र और चाहने वाले थे।’ 

अरुण जेटली को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘जेटली का असमय जाना दुखद’
उन्होंने कहा, ‘कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के वकील के तौर पर उनकी बौद्धिक क्षमता, योग्यता और संवाद कौशल सर्वविदित है।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘जेटली जी ने बीमारी से अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी। उनका जाना इस मायने में और भी दुखद है कि उन्हें अभी सार्वजनिक जीवन बहुत योगदान देना था।’

इससे पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, संसद सदस्य और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवा की। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।’ जेटली का 66 साल की आयु में शनिवार को एम्स में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था।

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने अरुण जेटली को अपनी श्रद्धांजलि दी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *