[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
मुसाफिरखाना/अमेठी अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर बम से किया प्राणघातक हमला।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी रामसहाय (45वर्ष)पुत्र जगदेव आज सुबह लगभग 6:30 बजे गोमती नदी इसौली के पुल के नीचे से गुजर रहे थे कि बदमाशों ने उन पर अचानक पुल के ऊपर से बम को नीचे गिरा दिया।।
जिससे राम सहाय मौके पर ही घायल हो गए ।वही हमलावर पुल से ही फरार हो गए स्थानीय लोगों ने घायल राम सहाय को सीएससी मुसाफिरखाना अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने उन्हें सुल्तानपुर रेफर कर दिया।पुलिस मौके पर पहुंची और अभी जांच में जुटी हुई हैं।
Leave a Reply