कुशीनगर :  खड्डा बिधायक की गाड़ी में मिली टाफियां और गुड़

[object Promise]
कुशीनगर :  जिले के बोदरवार कस्बे में बुधवार को पुलिस ने खड‌्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी की गाड़ी रोक ली। विधायक की गाड़ी में भारी मात्रा में कैश होने की शिकायत पर हुई जांच में गाड़ी की डिग्गी से दो पैकेट टाफियां,20 किलो गुड़ और विधानसभा के लोगों द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र मिले। इस दौरान विधायक ने भी आराम से गाड़ी की जांच कराई और फोटो के साथ वीडियोग्राफी भी कराई।
चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए इस समय जगह-जगह गाड़ियों की जांच की जा रही है। बुधवार को खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी अपनी इनोवा गाड़ी से रामकोला के लक्ष्मीगंज में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की सभा में आ रहे थे। बोदरवार कस्बे में आकर वे किसी परिचित से मिलने के लिए रुके और जैसे ही आगे बढ़े कि पेट्रोल पंप के पास कप्तानगंज थाने की और डायल 100 पुलिस की दो गाड़ियां पहुंच गईं।
पुलिस कर्मियों ने विधायक से गाड़ी की जांच कराने को कहा। विधायक इसके लिए सहर्ष तैयार हो गए और खुद गाड़ी की डिग्गी खोल दिया। पुलिस कर्मियों की जांच में दो डिब्बों में रखी टाफियां और 10-10 किलो के पैकेट में गुड़ और शिकायती पत्र आदि मिले। कोई प्रतिबंधित सामान नहीं मिला।
इस दौरान विधायक के साथ मौजूद लोगों का कहना रहा कि जिले के ही एक जनप्रतिनिधि ने अफसरों से शिकायत की थी कि गाड़ी में कैश है। इस शिकायत पर जांच शुरू हुई तो विधायक ने फोटो कराने के साथ ही पूरी जांच की वीडियोग्राफी कराने को कहा। ताकि आगे कोई आरोप न लगे।
चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए इस समय जांच चल रही है। बोदरवार में पुलिस टीम ने उन्हें रोका। खुद अपनी गाड़ी को खोलकर जांच कराई। टाफियां व गुड़ डिग्गी में मिले। यह सामान्य प्रक्रिया है और इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।
जटाशंकर त्रिपाठी,खड्डा विधायक

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *