कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर की गई कार्यवाही

कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर की गई कार्यवाही

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जिलाधिकारी ने 10 दिवसीय संयुक्त अभियान चलाकर अधिकारियों को कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

अमेठी 22 अगस्त 2020, जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने जनपद में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने हेतु दिनांक 20 अगस्त से 29 अगस्त 2020 तक 10 दिवसीय संयुक्त अभियान चलाकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। जिस के क्रम में अभियान के अंतर्गत दिनांक 20 अगस्त को मास्क न लगाने वाले 202 व्यक्तियों से रुपए 20300, गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर अकारण समूह बनाकर खड़े रहने वाले इधर उधर घूमने वाले 5 व्यक्तियों से रु 500, दो पहिया वाहन की पिछली सीट पर बैठने वाले 19 लोगों से रुपए 4750 का जुर्माना वसूला गया तथा दिनांक 21 अगस्त को मास्क न लगाने पर 206 व्यक्तियों से 24700, गाइडलाइन का पालन न करने पर 10 व्यक्तियों से 1750, दो पहिया वाहन की पिछली सीट पर बैठने वाले 23 व्यक्तियों से 5750 का जुर्माना वसूला गया तथा अब तक कुल मास्क न लगाने वाले 408 व्यक्तियों से 45000, गाइडलाइन का पालन न करने वाले 15 व्यक्तियों से 2250, दो पहिया वाहन की पिछली सीट पर बैठने वाले 42 लोगों से 10500 का अर्थदंड वसूला गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाकर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने बताया है कि अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, बाजारों आदि पर मास्क का प्रयोग न करने व सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले व्यक्तियों, अकारण समूह बनाकर खड़े रहने, इधर-उधर घूमने वालों के विरुद्ध तथा मास्क, सैनिटाइजर, पानी व साबुन आदि न रखने वाले दुकानदारों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *