चायल के उपजिलाधिकारी पर कोइलहा हल्का के लेखपाल धर्मराज ने लगाया दलित उत्पीड़न का आरोप

रिपोर्टर – विकास कुमार गौतम

चायल S D M पर दलित होने की वजह से प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाने वाले लेखपाल ने चायल S D M के उत्पीड़न करने की वजह से मौत की इजाजत मांगी है। मंगलवार के दिन उसने संगठन अध्यक्ष को इच्छा मृत्यु का पत्र दिया है,साथ ही दी गयी तहरीर पत्र को राष्ट्रपति तक भेजवाने के लिए पैरवी की है। इसकी भनक लगते ही जिला प्रशासन सकते में आ गया है ।

रसूलाबाद कोइलहा गांव में तैनात लेखपाल धर्मराज ने बताया कि दलित होने की वजह से S D M उसको प्रताड़ित करते हैं।०2 नवम्बर S D M ने देर रात तक अपने कार्यालय में बैठाकर उससे कम करया। इस दौरान बिरोध करने पर S D M के द्वारा लेखपाल को अपशब्दों का प्रयोग किया गया।लेखपाल के मुताबित वर्ष 2014 में दिनदहाड़े मौत के घाट उतारे गए चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामसरन के परिजनों को भूमि का पट्टा दिया जाना है।

S D M प्रस्तावित जमीन पर आई० टी० आई० कॉलेज खुलवाने के लिए रिपोर्ट बनवाने का दबाव बना रहे हैं।पीड़ित लेखपाल ने शनिवार को इसकी शिकायत S.P. को और सोमवार को जिलाधिकार से की थी इसके बाद मंगलवार को SDM ने लेखपाल धर्मराज को निलंबित कर दिया। ऐसे में परेशान लेखपाल ने मंगलवार को अपने संगठन अध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया।इस पत्र में लेखपाल ने मौत की अनुमति मांगी है और अध्यक्ष जी से पत्र को राष्ट्रपति तक भेजने की पैरवी की है। वहीं दूसरी ओर संगठन अब आंदोलन करने की बात कह रहा है। माना जा रहा है कि किसी भी दिन से हड़ताल शुरू हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *