मनोरंजन– बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपना जन्मदिन मना रही है। रवीना टंडन ने अपनी एक्टिंग के बलबूते पर लोगो का दिल जीत लिया था। आज भी इनकी अदाकारी के लोग कायल है।
रवीना टंडन 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री रही है। वही जब रवीना टंडन की फ़िल्म मोहरा आई तो इसने लोगो का दिल जीत लिया। यह उस दौर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस फ़िल्म में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को लोगो ने खूब प्यार दिया।
फ़िल्म का गाना तू चीज बड़ी है मस्त मस्त आज भी लोकप्रिय है और लोग इस फ़िल्म के लिए रवीना टंडन की जमकर तारीफ करते है। इस फ़िल्म ने उस दौर में रवीना को टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में ला दिया।
इसके अलावा रवीना टंडन ने कई सुपरहिट फिल्म जैसे अंदाज अपना अपना, दिलवाले, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बेटा, नाजायज जैसे फिल्मों में शानदार काम किया है। इन सभी फिल्मों में रवीना टंडन का अभिनय लोगो को खूब पसंद आया है वही रवीना टंडन आज भी लोगो की पंसदीदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।
Leave a Reply