महिला चिकित्सालय में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को भर्ती किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने किया निरिक्षण

[object Promise]

अमर नाथ की रिपोर्ट
अयोध्या/उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में कोविड-19 के इलाज सम्बन्धित समस्त उपकरणों एवं पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। नगर निगम को चिकित्सालय के बाहर नियमित सैनिटाइजेशन कराने का भी निर्देश दिए उन्होंने चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उक्त बेड के अतिरिक्त अन्य बेडों पर इलाज प्रारंभ करने हेतु वार्डों में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करा कर वहां पर भी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सालय में कोविड-19 से संक्रमित साधारण लक्षण वाले मरीजों हेतु 28 बेड की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है

जिन पर भर्ती का कार्य जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आरंभ कर दिया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *