[object Promise]
पीलीभीत । पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में आगामी सामान्य लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के संबंध में समस्त राजपत्रित अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों के साथ ली गई क्राइम मीटिंग, मातहतों के कसे पेंच, दिये कड़े निर्देश, सैनिक सम्मेलन में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्यायें।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मनोज कुमार सोनकर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी समस्याएं बताई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्याओं का जल्द निस्तारण करने हेतु आश्वासन दिया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरांत अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की गयी। पुलिस अधीक्षक ने आगामी सामान्य
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों की समीक्षा की गई सभी थाना प्रभारियों से हिस्ट्रीशीटर, मफ़रूर, गैंगस्टर, गुंडा, लूट, डकैती व जिलाबदर अपराधियों की निगरानी करने तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करनी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक एलआईयू को अवैध शराब की बिक्री की सूचनाएं एकत्रित कर संबंधित थाना प्रभारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारी और पुलिस कार्यालय व थानों से आये पुलिस कर्मी आदि मौजूद थे।
Leave a Reply