होली के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकाॅल का पालन किए जाने की अपील

[object Promise]

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारे पर्व एवं त्योहारों में शोक और सन्ताप का कोई स्थान नहीं है, लेकिन हर्षोल्लास के प्रतीक इन पर्वांे में जोश के साथ होश भी आवश्यक है। अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाये रखनी है। इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग होती हो।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को समरसता, सद्भाव एवं उल्लास के पर्व होली की अनन्त शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाएं।
मुख्यमंत्री जी ने होली के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन किए जाने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *