ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुल्तानपुर :- प्रदेश एनएसयूआई कार्यालय के आवाहन पर बुधवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मानस तिवारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर युवाओं ने बेरोजगारी का प्रदर्शन करते हुए राहगीरों के जूते पालिश कर अनोखा प्रदर्शन किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा मोदी सरकार ने दो करोड युवाओं के रोजगार का वादा हम छात्रों से किया था पांच साल बीत जाने के बाद भी लगभग 16 लाख नौकरियां ही दी जा सकी है।
केंद्र और प्रदेश के विभागों में लाखों पद रिक्त पड़े हैं किंतु रोजगार के नाम पर उन्हें ठगा जा रहा है । उम्र सीमा बीत जाने के बाद वह नौकरी पाने की योग्यता से भी वंचित रह जाएंगे । देश के प्रधानमंत्री कभी नाली के गैस से चाय बनाने की बात करते हैं।
कभी पकोड़े को रोजगार बताते हैं किंतु नौकरियों के नाम पर उनका बड़ा कदम छात्रों के हित में नहीं बल्कि जुमला साबित हुआ है । आज छात्रों के साथ बूट पॉलिश को वह मजबूर हुए हैं इस अवसर पर दर्जनों छात्र नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Leave a Reply