जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर राम माधव ने कहा- विधानसभा में सीटों का परिसीमन फिर से करना होगा

[object Promise]

नई दिल्ली: जम्मू में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा, विधानसभा में सीटों का परिसीमन फिर से करना होगा. यहां कुल 114 सीटें होंगी- जिनमें से 24 पीओके के लिए हैं, वे खाली रहेंगे. शेष 90 सीटें जम्मू और कश्मीर की शेष सीटों के लिए होंगी. राम माधव ने आगे कहा कि यहां ऐसे समूह हैं जो बुनियादी मानवाधिकारों से रहित हैं. हम कश्मीरी पंडितों के बारे में जानते हैं – अपने ही देश में शरणार्थी के रूप में रहने को मजबूर हैं. उनके अधिकारों की पुनर्व्यवस्था की जाएगी. पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थी भी यहां हैं, उनके अधिकार भी उन्हें वापस दिए जाएंगे.

मालूम हो कि राज्यसभा में अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा था कि आखिरकार भारत में राज्य के पूर्ण विलय की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छाओं का सम्मान हुआ. देश जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय की लंबे समय से मांग कर रहा था. राम माधव ने धारा 370 को हटाए जाने की घोषणा के बाद एक ट्वीट भी किया. उन्होंने कहा कि क्या गौरवशाली दिन है. आखिरकार डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत हजारों शहीदों की भारत में जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय की इच्छा का सम्मान हुआ और पूरे देश की सात दशक पुरानी मांग हमारी आंखों के सामने पूरी हुई. क्या कभी ऐसा सोचा था?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *