महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का हुआ आयोजन

[object Promise]
उन्नाव।
जिला प्रोबेशन अधिकारी  रेनू यादव ने बताया  दिनांक 04.03.2021 को जनपद  की सदर तहसील के डी0एस0एन0 महाविद्यालय में ‘‘मिशन शक्ति’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत  मनोरमा शुक्ला,  पदाधिकारी, राज्य महिला आयोग के नेतृत्व में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल (दो दिवसीय महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल के अन्तर्गत) आयोजित की गयी।
[object Promise]जनसुनवाई एवं चैपाल कार्यक्रम में किशोर न्याय अधिनियम-2015 (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण), कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीडन (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, पाॅक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या आदि एक्ट तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त जनपद में महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बी0एड0 के छात्र छात्राओं द्वारा ‘‘दहेज प्रथा एक अभिषाप’’ थीम पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। जनसुनवाई में 02 महिलाओं द्वारा अपने उत्पीडन अन्य समस्याओं़ सम्बन्धी प्रार्थना पत्र मा0 पदाधिकारी राज्य महिला आयोग लखनऊ को सौंपे गये।जिस पर  पदाधिकारी  द्वारा दोनों प्रकरणों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। तदोपरान्त  पदाधिकारी द्वारा वन स्टाप सेण्टर  का निरीक्षण किया गया। महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल में  मनोरमा शुक्ला पदाधिकारी राज्य महिला आयोग लखनऊ, उपजिलाधिकारी सदर,  रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी , सी0ओ0 सिटी, महिला थानाध्यक्ष , बाल विकास परियोजनाधिकारी सि0सरोसी,  प्रीती महिला कल्याण अधिकारी,  शिल्पा शिरोमणि जिला समन्वयक,  कल्पना श्रीवास्तव एवं  हरिवेन्द्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, तहसील सदर के विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाए एवं छात्राएं, एन0सी0सी0 के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं क्षेत्रीय महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *