पूर्व अधिकारी घर बुलाकर बच्चियों का करता था यौन शोषण, ऐसे खुला राज

[object Promise]

मेरठ । मेरठ शहर में बच्चियों के साथ यौन शोषण का एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। जब सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ यौन शोषण का विडियो वायरल हो गया तब पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए बीमा कंपनी के पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि परवरिश के लिए पूरा खर्च देने के नाम पर वह बच्चियों के साथ दरिंदगी करता था। पुलिस के साथ पूछताछ में आरोपी ने 6 बच्चियों के साथ दरिंदगी की बात कबूल की है। पुलिस ने 3 बच्चियों के साथ यौन शोषण की पुष्टि की है।

63 साल के अधिकारी बीमा कंपनी से रिटायर पर कई बच्चियों से अपने घर में यौन शोषण का आरोप है। आरोपी इस सबकी विडियो रिकॉर्डिंग भी करता था। आरोपी के घर से पिछले दो साल की रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को पेशी के बाद पुलिस जब कोर्ट से वापस ला रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ वकीलों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य महिला और सीसीटीवी लगाने वाले टैक्निशन को भी गिरफ्तार किया है।

मीडिया खबरों के अनुसार रिटायर अधिकारी विमल कोठी में वह अकेला रहता था। वह घर में बच्चियों को बुलाता था और उनका यौन शोषण करता था। बच्चियों को आरोपी के घर लाने में एक महिला भी मदद करती थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। जिसस उसकी सभी हरकतें सीसीटीवी में कैद होती थी। पुलिस की अभी तक की जांच से पता चला है कि तीन बच्चियां और तीन युवतियां उसकी हवस की शिकार बन चुकी थीं। पुलिस का मानना है कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

सीसीटीवी टेक्निशन ऐसे खोला राज
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी खराब होने पर टेक्निशन उसे ठीक करने आया था। उसे ये फुटेज दिखे और फिर उसने इन्हें अपने पास ले लिया। टेक्निशन ने इन फुटेज को लीक कर दिया। फुटेज लीक होने के बाद हड़कंप मचा और फिर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

घर में लगवा रखे थे 13 सीसीटीवी कैमरे
उसके दो मंजिला घर में 13 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस ने बताया कि विमल की हरकतें इन्ही सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाती थीं। वह बाद में पीड़िताओं को धमकाकर ब्लैकमेल करता था ताकि वह किसी से कुछ न बताएं।

आरोपी विमल चंद करील मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला 2016 में हापुड़ से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुआ था। वह मेडिकल थाने के जागृति विहार में रहता है। उसकी पत्नी भी अधिकारी की पोस्ट से रिटायर्ड हुई थीं लेकिन उसी साल उनकी मौत हो गई थी। विमल की बेटी की शादी हो चुकी है और वह विदेश में रहती है। पुलिस का कहना है कि जिन नाबालिग लड़कियों के आरोपी के पास भेजा जाता था, उन्हें कोई रैकिट भेजता था। हो सकता है इस केस के जरिए नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का खुलासा हो। हालांकि जांच होने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *