देश– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है। वह बोले दोनो देशो के रिश्ते से किसी का भला नही हुआ है। यहाँ तक की इस रिश्ते से अमेरिका और पाकिस्तान का भी कुछ भला नही हुआ है। वही उन्होंने आगे पाकिस्तान को एफ़-16 विमानों के लिए 450 मिलियन की अमेरिकी मदद पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने आगे कहा, अगर मैं प्रखर तरीके से सच कहूं तो इन दोनों देश के रिश्ते से किसी को कोई लाभ नही है। बाकी यदि अमेरिका को लगता है तो वह इस रिश्ते के लाभ गिनवा सकता है। जानकारी के लिए बता दें उन्होंने अमेरिका के उस दावे पर सवाल उठाए जिसमें वो कहता है कि पाकिस्तान को F-16 पैकेज चरमपंथ से निपटने के लिए दिया गया है।
जयशंकर बोले यह बात तो जगजाहिर है कि पाकिस्तान F-16 का इस्तेमाल कब और कहां करता है। अब आप इस तरह की बातों से लोगो को बेवकूफ नही बना सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें इस महीने की शुरुआत में बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों के रखरखाव के लिए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद देने का ऐलान किया । उनके इस ऐलान के परिपेक्ष्य में एस जयशंकर ने यह टिप्पणी की है।
Leave a Reply