योगी और आजम खान हाथ में हाथ डालकर चले विधानसभा, फोटो हुई वायल

[object Promise]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के मौके पर गुरुवार को सियासी गलियारों में दुर्लभ वाकया देखने को मिला। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एक साथ कैमरे पर नजर आए।  वायरल फोटो में देखा जा सकता है ये दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए थे। मीडिया में यह फोटो आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वहीं यूपी में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल लगातार दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया ।

सदन की आज सुबह बैठक शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने बिजली दरों में बढोतरी का मुद्दा उठाया । वह बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे समाज के हर वर्ग पर बोझ पड़ा है। चौधरी की बात का विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी समर्थन किया ।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदस्यों से आग्रह किया कि वह आज की कार्यसूची में शामिल मुद्दों को लेने दें और अपनी बात शून्यकाल में रखें। विपक्षी सदस्यों ने हालांकि दीक्षित की अपील नहीं मानी और वे आसन के सामने आकर नारेबाजी करते रहे ।

हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित की फिर स्थगन को पुन: 15 मिनट के लिए बढ़ा दिया और फिर शून्यकाल तक कार्यवाही ​स्थगित कर दी। सदन में मौजूद उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दरों में बढ़ोतरी को जायज ठहराते हुए कहा कि सपा सदस्य ‘विकास और जन विरोधी’ है।

Read More : आपको यह जानकर होगी हैरानी, इस युवती ने दो युवतियों से की शादी और बनाए शारीरिक संबंध

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *