जमीन में गढ़ा खजाना पाने की लालच में युवक ने खोद डाली 15 फुट लंबी सुरंग, पहुंच गया पड़ोसी के घर

[object Promise]

जयपुर। खजाने का नाम सुनते ही कोई भी उसे पाने की कोशिश में लग जाएगा। राजस्थान के बूंदी जिले में भी ऐसा ही हुआ है जहां नैनवां कस्बे में जमीन में गढ़ा खजाना पाने की लालच में एक युवक ने 15 फुट लंबी सुरंग खोद डाली। मजेदार बात यह है कि युवक के अनुसार इस खजाने की जानकारी इस शख्स को इसके पिछले जन्म के पिता ने दी थी।

इस सुरंग का पता तब चला जब यह शख्स खजाने की तलाश करता-करता सुरंग समेत पड़ोसी के घर में पहुंच गया। इसके बाद पड़ोसी ने तुरंत पुलिस के पास जाकर शिकायत की और काम रुकवाया। बताया जा रहा है कि यह युवक 2 माह से चुपचाप इस काम में लगा हुआ था। जब पड़ोसी को मकान के नीचे से जब कुछ अजीब आवाज सुनाई दी तो उसने पता लगाया और जो कुछ देखा उसे देख कर उसके होश उड़ गए।

दरअसल, सुरंग खोदने वाला यह युवक मंदबुद्धि बताया जाता है। पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो उसने जो बात कही उसने सभी को हैरान कर दिया। इस शख्स का दावा है कि उसके पूर्व जन्म के पिता ने इस खजाने की जानकारी दी थी। शख्स ने दावा किया कि वो पिछले जन्म में गुर्जर परिवार में जन्मा था। उस समय उसके पिता रहे शख्स की आत्मा ने सपने में आखर उसे इस जगह खजाना होने की जानकारी दी थी जिसके बाद उसने खुदाई शुरू की।

पुलिस ने सुरंग खोदने वाले की बातें सुनने के बाद हालात को समझते हुए तत्काल सुरंग को बंद करवा दिया और युवक पाबंद कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है कि यह युवक वाकई में मदंबुद्धि है या फिर ऐसा दिखावा कर रहा है। दूसरी तरफ उसके द्वारा खजाने की तलाश में सुरंग खोदने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *