ममता क्यों तैयार हो गई कांग्रेस के साथ अपना मतभेद भुलाने के लिये

देश– विपक्ष एकजुटता की लगातार बात कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि हम एकजुट होकर साल 2024 में सत्ता से नरेंद्र मोदी को हटा सकते हैं। वही अब विपक्ष एकता के संदर्भ में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। 

शरद पवार ने कहा, ममता बनर्जी साल 2024 में होने वाले चुनाव के लिए विपक्ष के साथ आएगी। वह राष्ट्र हित हेतु कांग्रेस के साथ अपने मतभेद को भुलाने को तैयार है। 
उन्होंने कहा, विपक्ष के कुछ नेता जैसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कांग्रेस से हाथ मिलाने को तैयार है। क्योंकि सभी का एकमात्र उद्देश्य एकजुट होकर बीजेपी को केंद्र से उखाड़ फेंकना है। 
वही जब ममता बनर्जी को लेकर मीडिया कर्मियों ने शरद पवार से सवाल किया तो उन्होंने कहा, उनके लिए राष्ट्र हित सबसे पहले है। ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ अपने मतभेद को भुला कर 2024 में होने वाले चुनाव के लिये विपक्ष के साथ आएगी और मैदान में खड़ी होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *