तेज रफ्तार से घूम रही है धरती, वैज्ञानिकों ने कही बड़ी बात

रोचक: विज्ञान तेजी से आगे बढ़ रहा है वैज्ञानिक रोज अपनी खोज से लोगो को चकित कर दे रहे हैं। आय दिन विज्ञान एक ऐसा दावा कर रहा है जो हमे हैरान कर देता है। वही अब वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी अपनी धुरी पर पहले से अधिक रफ्तार से घूम रही है। इसकी रफ्तार अब इतनीं तेज को गई है कि जो चक्कर वह पहले 24 घण्टे में पूरा करती थी वह अब उससे काफी जल्दी पूरा हो जा रहा है।

विशेषज्ञयों ने कहा है कि 29 जून 2022 को जब पृथ्वी ने आपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा किया तो उसे यह चक्कर लगाने में 24 घण्टे से कम समय लगा था। पृथ्वी ने अपना यह चक्कर महज 1.59 मिलीसेकंड में पूरा कर लिया जो एक सामान्य रफ्तार से काफी तेज है और पृथ्वी पर रफ्तार से पहले कभी नही घूमती थी। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट ने दावा किया है कि पृथ्वी अपनी नियमित रफ्तार से तेज अपनी धुरी पर घूम रही है। जून में उसकी रफ्तार काफी तेज रही जिसके चलते जून में दिन काफी छोटे हुए।
यह स्थिति साल 2022 से पहले 1960 के दशक में देखी गई। 19 जुलाई 2022 का सबसे छोटा दिन था। क्योंकि इस दिन पृथ्वी की रफ्तार 1.47 मिलीसेकंड थी जो अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी। सामान्य तौर पर पृथ्वी अपनी धुरी पर इस समय 1.59 मिलीसेकंड की रफ्तार से घूम रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इनर और आउटर लेयर, महासागरों, टाइड या फिर जलवायु में लगातार हो रहे परिवर्तन हो रहा है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यदि पृथ्वी इसी रफ्तार से घूमती रही तो यह नेगेटिव लीप सेंकेड की शुरुआत कर सकती है। जो आईटी सिस्टम के लिये समस्या पैदा करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *