किसान ने खेत में गाया जस्टिन बीबर का पॉपुलर गाना ‘बेबी’, सोशल मीडिया पर Video वायरल !

[object Promise]

नई दिल्ली। कर्नाटक के एक किसान का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह हॉलीवुड के मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) के हिट गाने को गाता दिखाई दे रहा है।

इस विडियो में लुंगी पहना एक किसान नजर आ रहा है जिसने अपने सिर पर गमछा बांध रखा है। वीडियो में वह जस्टिन बीबर (Justin Bieber) के मशहूर गीत को पूरी तन्यमयता और खास अंदाज में सुना रहा है।

मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, किसान का नाम प्रदीप है। वह अपने गानों से लोगों का गांव में खूब मनोरंजन करता है। लोग उसकी भाषा को समझ पाएं या ना समझ पाएं लेकिन उसके चेहरे के एक्सप्रेशन और उसके हाव भाव को खूब पसंद करते हैं।

प्रदीप जिस वक्त बेबी गाना गा रहे थे शायद उस वक्त उनके मुंह में कुछ था। गाना गाते हुए वह कई बार थूकते हुए भी दिखे हैं। प्रदीप जब थूकते हैं वह दृश्य बेहद अनोखा है। क्योंकि जुबान पर विदेशी गाना है लेकिन अंदाज बिल्कुल देसी है।

हॉलीवुड के मशहूर सिंगर जस्टिन जस्टिन बीबर (Justin Bieber) को भला कौन नहीं जानता है। बीबर को उनके गानों के लिए ग्रैमी पुरस्कार तक मिल चुका है। उनका एक गाना ‘बेबी’ दुनियाभर में काफी पॉपुलर हुआ था। आज भी लोग इस गाने को सुनना बेहद पसंद करते हैं। कई लोग इस गाने को गुनगुनाते हैं गाते हैं और सोशल मीडिया पर उसे शेयर करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *