फलीस्तीन मे इजराइल द्वारा बर्बरता पूर्बक कार्यवाही करने निर्दोष जनता पर जुल्मों सितम करके छोटे-छोटे बच्चों पर जुल्म करने आबादी वाले इलाके में बमबारी करने से एकजुट होकर मुस्लिम समाज के लोगो ने रजा मस्जिद के बाहर इजराइल के विरूद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।और संयुक्त राष्ट और अपने देश की सरकार से मानवता के आधार पर जुल्मो सितम रोकने की मांग की।रजा मस्जिद के इमाम हाफिज जकी खां नूरी ने कहा कि इजराइल गाजा पट्टी मे अन्दर घुस कर जुल्मो सितम कर रहा है। आबादी मे घुस कर बेगुनाह जनता को निशाना बनाया जा रहा है।रमजान के महीने मे जुल्मो सितम की इंतेहा कर दी गई है छोटे छोटे बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है।महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है।
सुन्नी उलैमा कौंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाफिज नूर अहमद अजहरी ने कहा अमेरिका के इशारे पर फलीस्तीन में बमबारी की जा रही है। इजराईल की कार्यवाही नाजाइज है। वह आतंकबाद के खात्मे के नाम पर फलीस्तीन पर कब्जा करना चाहता है।पुराना बैतुल मुकद्दस होने के नाम से पुरी दुनिया के मुसलमानों की आस्था फलीस्तीन से जुड़ी है। आबादी बाले इलाके मे बड़ी तादात मे बेगुनाह जनता मारी जा रही है।विदेश मीडिया पुरी तरह अमेरिका व इजराइल के दबाव में सच्चाई नही दिखा रही है।जो कि निंदनीय है।
तौफीक अहमद कादरी ने कहा मानवता भी शर्मसार है।इजराईल की घिनौनी कार्यवाही पर अमेरिका संयुक्त राष्ट भी मौन है। बच्चो के नाम पर ढिढोरा पीटने बाले विश्व स्तर की संस्थाओ भी मौन है।मीडिया चैनल भी सच्चाई नही दिखा रहे है l उलमाओ ने कहा की फलीस्तीन पर हमला बन्द करना चाहिये फलीस्तीन के साथ देने के लिये दूसरे देश भी मदद करे भारत सरकार से मांग की फलीस्तीन के आबादी बाले इलाके मे हो रहे हमले को रोकने की मांग करे। प्रदर्शन करने बालो मे.मौलाना फजले हक नूरी.हाफिज जकी.हाफिज नूर अहमद अजहरी.तौफीक अहमद कादरी.हाजी जफर.चांद मियां.नावेद रजा.हाजी यासिन.जाकिर अली नूरी.हाफिज हनीफ आदि लोग मौजुद रहे।
Leave a Reply