लखीमपुर । सत्ता के नशे में अभी तक तो भारतीय जनता पार्टी के पुरुष विधायक ही बहक रहे थे, लेकिन एक महिला विधायक ने भी अपना अलग रंग दिखा दिया है। श्रीनगर विधान सभा से भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने तो हद ही पार कर दी उन्होंने एक मामले में उनकी न सुनने पर फूलबेहड़ के प्रभारी विद्या सागर दिवाकर को जूते से मारने की धमकी दे डाली ।
भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्र में कमल संदेश बाइक रैली आयोजित की। इसी बीच लखीमपुर में श्रीनगर से भारतीय जनता पार्टी की विधायक मंजू त्यागी ने एक इंस्पेक्टर से साथ वार्ता के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अपने किसी खास के पक्ष में पैरवी के दौरान मंजू त्यागी ने इंस्पेक्टर से बातचीत के दौरान जूता से मारने की बात कही। विधायक मंजू त्यागी ने फूलबेहड कोतवाली के इंस्पेक्टर दिवाकर को बातों ही बातों में जूतों से मारने की धमकी दी। विधायक ने कहा कि तुम पागल के पागल ही रहोगे क्या, यहीं से तुम्हारे ऊपर जूता चलाएं क्या।
आडियो के वायरल होने को एसपी ने अनुशासनहीनता माना है।इसलिए विद्या सागर दिवाकर को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने कोई आडियो वायरल नहीं किया है। भाजपा समाज के आखिरी छोर पर खड़े हर व्यक्ति को कमल संदेश रैली से केंद्र सरकार की उपलब्धि पहुंचाने में लगी है। भाजपा का मकसद केंद्र के साथ राज्य सरकार के हर काम को जनता के बीच ले जाने का है। इसी बीच महिला विधायक का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह वह एक कोतवाल को धमका रही हैं, जूतों से मारने की धमकी दे रही हैं।
अपनी सफाई में विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि वह इंस्पेक्टर बहुत अच्छा है। यह तो मैं जानती हूं। मैं उसको डांट क्यों नहीं सकती हूं। गलत काम पर डांट तो पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का सम्मान हमारे लिए तो सर्वोपरि है।
Leave a Reply